शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला शख्स सुलभ शौचालय में घटना को अंजाम दे रहा था। इसी दौरान लड़की का भाई पहुंच गयान और आरोपी से अपनी बहन को चंगुल से बचाकर थाने पहुंचा। यह भी बताया जा रहा कि आरोपी कई महीनों से शोषण कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है। जहां सुलभ शौचालय में 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। बताया जा रहा है कि 42 साल का पड़ोसी आरोपी पिछले कई महीनों से बच्ची का शोषण कर रहा था। डर के चलते बच्ची ने परिजनों को कुछ नहीं बताया था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सुलभ शौचालय में दरिंदगी की घटना को अंजाम दे रहा था।
ये भी पढ़ें: डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर ‘पटाने’ के लिए… बीजेपी विधायक का सनसनीखेज आरोप, कहा- 376 लगवाने की कोशिश कर रहे विरोधी
इसी दौरान लड़की का भाई वहां पहुंच गया और आरोपी के चंगुल से निकालकर थाने पहुंचा। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे कमला नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

