शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी अवैध कफ सिरप का गढ़ बनते जा रही है! भोपाल में एसटीएफ (STF) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मुबारकपुर से 50 लाख रुपये की नशीली कफ सिरप बरामद की गई है। STF ने इससे पहले करीब डेढ़ करोड़ की अवैध नशीली सिरप जब्त की थी। फिलहाल इस मामले में एसटीएफ जांच कर रही है और अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की तलाश जारी है।

राजधानी भोपाल में एसटीएफ ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। मुबारकपुर एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 50 लाख रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद की है। जब्त कफ सिरप में ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड शामिल है। फिलहाल एसटीएफ इस मामले की जांच में जुटी हुई है और इस अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में STF की दबिश: 700 से ज्यादा अवैध कफ सिरप की पेटियां बरामद, 10 लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि भोपाल में STF की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले एसटीएफ ने गांधी नगर क्षेत्र में पटेल सिटी स्थित एक किराए के मकान में दबिश दी थी। घर के दो कमरों से अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की थई। एसटीएफ ने 700 से ज्यादा पेटियां और मशीनें जब्त की थी। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई। वहीं मौके से 10 लोगों को भी हिरासत में लिया था। पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद एक मकान में छापेमार कार्रवाई कर अवैध सिरप जब्त की गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m