शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के आयोजन को लेकर बड़ा प्रशासनिक और तकनीकी पेंच फंस गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर टीईटी परीक्षा को ऑफलाइन आयोजित कराने के ऐलान के बाद कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने असमर्थता जताते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: थाने में गर्भवती महिला और पति के उतरवाए कपड़े, बेल्ट और डंडों से पीटा, एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

ESB का जवाब: ‘7 सालों से बंद है ऑफलाइन पैटर्न’

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने ईएसबी को ऑफलाइन मोड में परीक्षा कराने का प्रस्ताव भेजा था। इसके जवाब में ईएसबी ने स्पष्ट किया कि मंडल पिछले 7 वर्षों से लगातार ऑनलाइन यानि कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं ही आयोजित कर रहा है और ऑफलाइन परीक्षा की व्यवस्था को पूरी तरह बंद किया जा चुका है। ईएसबी का कहना है कि यदि शासन ऑफलाइन पैटर्न पर ही अड़ा है, तो परीक्षा आयोजित करने के लिए किसी नई बाहरी एजेंसी का चयन करना होगा।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट! रीवा-शहडोल संभाग में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी

18 सितंबर तक बढ़ी आवेदन तिथि; टल सकता है परीक्षा शेड्यूल

कर्मचारी चयन मंडल पहले 12 अक्टूबर को ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में था। वर्तमान में उत्पन्न पेंच को देखते हुए ईएसबी ने ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया है। नई एजेंसी के चयन और ऑफलाइन व्यवस्था जुटाने में लगने वाले समय को देखते हुए अब 12 अक्टूबर को प्रस्तावित टीईटी परीक्षा की तारीख में बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m