शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board Exam) ने आगामी परीक्षाओं के पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया है। इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को कई स्तर पर राहत कम और चुनौतियां ज्यादा मिलेंगी। नए पैटर्न के तहत अब दो अंकों के प्रश्नों में मिलने वाले आंतरिक विकल्प को खत्म कर दिया गया है। यानी अब छात्रों के पास कुछ प्रश्नों में अपनी पसंद के अनुसार सवाल चुनने का विकल्प भी नहीं रहेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि तीन और चार अंकों वाले दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में पहले की तरह विकल्प की सुविधा यथावत रखी गई है। इस बार प्रदेशभर में करीब 18 लाख छात्र इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026, निवेश और नवाचार का केंद्र बनेगा एमपी
बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा की तैयारियों को पुख्ता करते हुए इस बार 6 महीने पहले ही समय सारणी घोषित कर दी है। जारी टाइम टेबल के मुताबिक 12वीं बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च यानी कुल 19 दिनों तक चलेगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च के बीच कुल 9 दिनों तक आयोजित होंगी। खास बात यह है कि दोनों ही कक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय के पहले पेपर के साथ होगी।
ये भी पढ़ें: दशहरे के जश्न में खलल डालेगी बारिश! MP के 14 जिलों में आंधी का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
परीक्षा संचालन को लेकर बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके अपने स्कूलों में संपन्न होंगी, जबकि प्राइवेट विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक अनिवार्य रूप से परीक्षा कक्ष में अपनी सीट पर बैठ जाना होगा। सुबह 8:50 बजे प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे और 8:55 बजे उत्तर पुस्तिकाएं दे दी जाएंगी। हालांकि विशेष परिस्थितियों या जरूरत पड़ने पर मंडल समय में बदलाव भी कर सकता है, जिसकी सूचना समय रहते विद्यार्थियों को दी जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

