शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने द्वितीय परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। CUET-UG एग्जाम के चलते शेड्यूल को बदला गया है। अकाउंटेंसी, होम साइंस और एग्रीकल्चर का पेपर आगे बढ़ा दिया गया है। गणित और साइकोलॉजी का पेपर भी नई तारीख पर होगा। इस संबंध में सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 14 मई 2026 को आयोजित होने वाली कृषि, गृह विज्ञान और अकाउंटेंसी विषयों की परीक्षाएं अब 19 मई 2026 को होंगी। वहीं 21 मई को होने वाली गणित और मनोविज्ञान विषयों की परीक्षाएं अब 26 मई 2026 आयोजित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: बॉम्बे हॉस्पिटल की ‘तानाशाही’ ? MPESB नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर का एग्जाम देने से नर्सों को रोका, नौकरी और हॉस्टल खाली कराने की दी चेतावनी
परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। द्वितीय परीक्षा में शामिल होने छात्र संशोधित परीक्षा का कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि परीक्षा की तारीखों में बदलाव ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET UG-2026) की परीक्षाओं को देखते हुए किया गया है।

