शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड का गजब कारनामा सामने आया है। रेगुलर छात्रों को प्राइवेट मार्कशीट थमा दी गई। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं के नियमित छात्रों को प्राइवेट मार्कशीट मिली है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी छात्रों को नियमित से प्राइवेट किया।

भोपाल बार एसोसिएशन चुनाव में बवाल: वकीलों के दो गुटों में झूमा-झटकी, स्टेट बार काउंसिल ऑफ से शिकायत

मंडल के अधिकारियों से शिकायत

दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल के बाबुओं की लापरवाही के चलते गलत रिजल्ट जारी हुआ है। बाबुओं ने 15 छात्रों का भविष्य खराब कर दिया है। 15 हजार बच्चों ने रेगुलर स्कूल गए लेकिन रिजल्ट प्राइवेट का आया है। स्कूल संचालकों ने इसकी शिकायत मंडल के अधिकारियों से की है।

जल्द निर्णय लिया जाएगा

स्कूल की सेकंड अपील में मान्यता निरस्त होने के बाद हाईकोर्ट का स्कूल संचालकों ने दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए अस्थायी मान्यता स्कूल को दे दी थी। मान्यता मिलने के बावजूद मंडल ने स्कूलों के छात्रों का प्राइवेट श्रेणी में रिजल्ट घोषित किया है। मामले को लेकर मंडल के सचिव का कहना है की जांच करवाई जा रही है, जल्द निर्णय लिया जाएगा। भूमि दस्तावेज नहीं होने पर स्कूल मान्यता खत्म की गई थी। करीब 350 स्कूलों की मान्यता रद्द की गई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m