कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट मीडिया के सवाल पर भड़क गए। ‘केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे पर आप एक्टिव होते हो’ वाले सवाल पर सिलावट ने कहा कि ये पूछने का अधिकार किसी को नहीं देता हूं, मेरा लेखा-जोखा पार्टी और सरकार के पास है। हालांकि बाद में अपनी गलती का एहसास होने पर वह डबरा में उस लहजे पर माफी मांगते हुए नजर आए।
दरअसल, गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट बीते दिनों हुई ओलावृष्टि को लेकर प्रशासन के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर रहे थे। जब बैठक खत्म हुई और मीडिया ने सवाल किया तो मंत्री जी बिफर गए। तुलसी सिलावट से सवाल किया गया कि “ग्वालियर की सड़के, अस्पताल की व्यवस्था सब बदहाल है, आप महाराज ( ज्योतिरादित्य सिंधिया ) का जब दौरा होता है, तब आप एक्टिव होते हो”, इस लाइन को सुनते ही जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट गुस्सा हो गए।
ये भी पढ़ें: किसानों पर आधी रात को लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंकः नेता प्रतिपक्ष उमंग ने X पर लिखा- घटना की निष्पक्ष जांच हो और प्रभावितों को सम्मानजनक मुआवजा मिले
मंत्री ने गुस्से में कहा- मेरा सालभर का चार्ट उठा लो
मंत्री सिलावट ने गुस्से में बोला “आप मुझे निर्देश नहीं दोगे, भाषा का सही इस्तेमाल करो, ये पूछने का अधिकार किसी को नहीं देता हूं। मेरा लेखा जोखा पार्टी और सरकार के पास है। मेरा सालभर का चार्ट उठा लो, फिर बात करना। प्रभारी मंत्री कितनी बार आता है”। इसका वीडियो भी सामने आया है।
तेवर ठंडे पड़ने पर कही ये बात
वहीं जब मंत्री सिलावट का वीडियो वायरल हुआ तो उनके गुस्से वाले तेवर ठंडे पड़ गए। वह डबरा में कहते नजर आए कि “हमारे पत्रकार भाईयों ने कुछ सवाल किए थे, मैंने उनका खंडन किया था, फिर भी यदि गलत लगता है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। उनके सम्मान के लिए कोई कमी नहीं है, न आई थी ना आने दी जाएगी, ना मेरा पहले ऐसा भाव था ना अब है।
ये भी पढ़ें: MP में 1 मई से शुरू होगी जनगणना: भोपाल में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस, सीएम डॉ मोहन बोले- इस बार की जनगणना सबसे हटकर होगी
सिलवाट ने किया खेद प्रकट
सिलावट ने कहा कि यदि उनके सम्मान को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं। बहरहाल मंत्री जी के शहर विकास के दावों और वास्तविक हालातों पर उठाये गए सवाल के बाद उनके गुस्से से लेकर तेवर ठंडे पड़ने की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा चल रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


