रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुनियादी सुविधाओं की मांग करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर ही एफआईआर (FIR) दर्ज कर दी, जिसके विरोध में ग्रामीण बच्चे लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। यह पूरा मामला टटम मार्ग का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिया निर्माण और गांव में 24 घंटे बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्कूली छात्र-छात्राओ के साथ 15 अगस्त को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों पर BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया। FIR की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे एसपी कार्यालय पहुंचे।
ये भी पढ़ें: चोरी की बाइक, ABVP नेता और विधायक का फोन! पकड़ने के बाद एक घंटे में छोड़ा; अब पुलिस के बदले बयान ने बढ़ाई हलचल
SP से FIR रद्द करने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया, सिर्फ अपनी बुनियादी मांगें रखी थीं। ग्रामीणों ने एसपी से FIR रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि टटम मार्ग पर पुलिया नहीं होने से बरसात में आवागमन बंद हो जाता है और बिजली की आंख-मिचौली से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
ग्रामीणों की चेतावनी, ASP ने कही ये बात
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर FIR वापस नहीं ली गई और उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर से बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने कहा कि इन लोगों ने बिना परमिशन के 15 अगस्त को प्रदर्शन किया था, जो रात दस बजे तक चला था, जिस पर इन लोगों पर एफआईआर की कारवाई की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

