रणधीर परमार, छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला बिजावर रोड स्थित मतगुवा पेट्रोल पंप के पास का है।
जानकारी के मुताबिक, हटनाई थाना ईशानगर निवासी करंजू आदिवासी अपने परिवार के साथ सटई से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजावर रोड पर मतगुवा पेट्रोल पंप के पास मतगुवा की ओर से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज किया। फिलहाल फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

