शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में तेंदूपत्ता एक युवक की मौत की वजह बन गई। पेड़ से गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन पहुंचने से पहले ही वह जिंदगी की जंग हार गया और परिवार का चिराग बुझ गया। युवक की मौत से परिवार सदमे में है और अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

यह भी पढ़ें: ट्रेन बनी गांजा तस्करों की नई राह: संपर्क क्रांति में 4 लाख का गांजा जब्त, रायपुर से प्रयागराज जा रही थी गांजे की खेप

पूरा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा गांव का है। यहां रहने वाला 30 वर्षीय संतोष प्रजापति शनिवार को पहाड़ी बावन के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर कर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: दतिया में पीतांबरा पीठ के स्टोर रूम से साड़ी ले जाने पर बवाल, प्रबंधक को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

परिजन उसे घायल अवस्था में छतरपुर जिला अस्पताल ले गए। लेकिन गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर्स ने उसे झांसी रेफर कर दिया। लेकिन संतोष रास्ते में ही जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिवार वालों का का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है वहीं गांव में मातम पसर गया है। मृतक संतोष अपने पीछे दो बच्चा और एक बच्ची छोड़ गया है। परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m