रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक बार फिर पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। ढोड़न गांव के ग्रामीणों ने जमकर पत्थर बरसाए। वहीं पुलिस ने बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के बाद केन बेतवा लिंक परियोजना बांध निर्माण कार्य ठप्प हो गया है। वहीं पथराव मामले में अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार समेत 150 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छतरपुर जिले के ढोड़न गांव में बुधवार को प्रशासनिक टीम केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी थी। जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। हालात बिगड़ने पर पुलिस-प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद गुरुवार को फिर से प्रशासनिक अमला कार्रवाई करने पहुंचा था। ग्रामीणों ने फिर पथराव कर दिया।

ये भी पढ़ें: केन-बेतवा परियोजना के विरोध में बवाल! अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, खून से लथपथ ग्रामीणों का नाटकीय क्रम देख रह जाएंगे दंग

वहीं किशनगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार और गुरुवार को हुए पथराव मामले में अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार समेत 150 लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल ढोड़न बांध पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आंदोलन भड़काने वालों के अकाउंट की जांच हो रही है। इसके अलावा विदेशी फंडिंग की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: केन-बेतवा परियोजना पर सियासत तेज: पन्ना टाइगर रिजर्व गेट पर रोके गए जीतू पटवारी, आदिवासी चिता आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन

एसपी रजत सखलेचा ने बताया कि बांध का प्रोजेक्ट है, इससे संबंधित जो लोग है उनका पुनर्वास पैकेज का अधिकतम काम पूरा हो गया है। जिन लोगों ने आपत्ति की थी, उनकी सुनवाई फाइनल फेस में चल रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जब बारिश होगी और क्षेत्रों में पानी भराव होगा तो जनहित को देखते हुए शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू करनी थी। इसलिए जब वहां पुलिस की टीम गई थी और अनाउंसमेंट करने के बाद कुछ लोगों ने भीड़ को भड़काया और पत्थरबाजी हुई थी। इसमें दो एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें 38 नामित और 150 अनामित और वीडियोग्रााफी के आधार पर लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। अभी तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m