रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। गांव वालों का आरोप है कि टीम ने एक आदिवासी का मकान ढहा दिया, जिससे परिवार समेत मलबे में दबने से लोग घायल हो गए। इससे नाराज होकर भीड़ उग्र हो गई। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है।
छतरपुर जिले के ढोड़न गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस-प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। ढोड़न गांव में प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने आजाद आदिवासी का मकान ढहा दिया। परिवार समेत मलबे में दबने से लोग घायल हुए। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और तहसीलदार का वाहन, JCB समेत 6 गाड़ियों पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। पथराव के कारण टीम को मौके से भागना पड़ा।
ये भी पढ़ें: केन-बेतवा परियोजना पर सियासत तेज: पन्ना टाइगर रिजर्व गेट पर रोके गए जीतू पटवारी, आदिवासी चिता आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन
घायल होने का नाटकीय क्रम!
वहीं प्रभावित ग्रामीणों की कलाकारी भी सामने आई है। जिस मकान को पुलिस और प्रशासन गिराने पहुंचा था, वहां पर घायल होने, खून से लथपथ होने का नाटकीय क्रम रचा गया। एक युवक उन पर रंग डालते हुए नजर आ रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई में यह घायल हुए है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: केन बेतवा लिंक परियोजनाः कलेक्टर- एसपी ने जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं, बोले- 18 वर्ष पूरे कर चुके पात्र युवाओं के नाम पैकेज में जोड़े जाएंगे
https://twitter.com/lalluram_news/status/2054527827794596103?s=20

