भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की मंशा पर सवाल खड़े किए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विधेयक को पास न होने देना गंभीर चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े मात्र 298 ही वोट
इस मुद्दे पर राजनीति उचित नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा कि यह घटनाक्रम देश की माताओं और बहनों के अधिकारों व सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर इस तरह की राजनीति उचित नहीं है। उन्होंने लिखा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब अवश्य देगी।
ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर ‘एकात्म पर्व’: सीएम डॉ मोहन ने किया शुभारंभ, कहा- मप्र अद्भुत धरती है, हर युग में भगवान का सानिध्य प्राप्त हुआ


