शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें समान नागरिक संहिता (UCC), हर घर तिरंगा अभियान, आगामी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और विकासात्मक कार्यों के निर्णयों से अवगत कराया। वहीं सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना भी साधा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में स्थित लोक भवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम ने बताया कि राज्यपाल जी से मिलकर आया हूं और बीते समय विधानसभा के माध्यम से UCC बिल पारित कराया है, उसकी जानकारी दी है। तिरंगा अभियान पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से मनाया जा रहा है, हमने माननीय राज्यपाल जी को उसकी जानकारी भी दी है। साथ ही साथ हमारे राज्य के अंदर विकास परक कामों में मेट्रोपॉलिटन सिटी की भी दिशा दी है, उस पर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें: जमीन-कंपनियों से व्यापमं तक… शिवराज सिंह से दिलीप बिल्डकॉन तक किस राज की जांच? पूर्व IFS अधिकारी की शिकायत में क्या है बड़ा सस्पेंस?

सीएम ने बताया कि विधानसभा के सत्र में विभिन्न प्रकार के कामों को पारित किया गया और राज्य की वर्षा की स्थिति जो अल्प वर्षा के कारण 15% कम बारिश हुई है, उससे सहित सारे मसलों पर आगे बढ़कर के चर्चा की। माननीय राज्यपाल जी ने सारे कामों पर चर्चा करते हुए, खासकर UCC जैसे ऐतिहासिक कानून पर राज्यपाल जी ने स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों की जानकारी ली है। सभी प्रकार की भर्तियां, सभी प्रकार के प्रमोशन, यह पूरे लंबे समय से रुके हुए मुद्दों को सुलझाना बड़ी उपलब्धि रही है। नई भर्तियां खासकर सभी विभागों में करना यह सरकार का बहुत बड़ा निर्णय है। हम सभी प्रदेशों के साथ कदम से कदम मिलाकर के चलना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सब लोग कल्याणकारी कामों में लगे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि ”मैं अपनी ओर से आज इस अवसर पर पुनः कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहूंगा कि जिस प्रकार से लगातार बयानबाज़ी आती है, विपक्ष के नेता पद की गरिमा गिरती है। कृपा कर राहुल गांधी जी अपने उस पद की गरिमा का ध्यान रखें। वह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पद है। ऐसे में उनका इस प्रकार का व्यवहार करना, यह जनता के बीच और सदन की मर्यादा और व्यवहार के खिलाफ होता है। उम्मीद करूंगा राहुल गांधी जी सीख लेंगे।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m