संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश के रिटायर्ड IFS अधिकारी और सिस्टम परिवर्तन अभियान के अध्यक्ष आजाद सिंह डबास ने EOW में शिकायत दी है। डबास ने EOW के DG को शिकायती पत्र सौंपकर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों की जांच की मांग की है।
पूर्व आईएफएस आजाद सिंह डबास ने आरोप लगाए कि जमीन, कंपनियों से जुड़े मामलों की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने व्यापमं मामलों के साथ दिलीप सूर्यवंशी की कंपनी दिलीप बिल्डकॉन से जुड़े मामलों की भी जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें: सूखे की आहट से कांपे किसान! MP के 36 बांधों में पानी का अकाल; CM के अफसरों को कड़े निर्देश- ‘जनता को न हो परेशानी’
डबास ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 2013 में व्यापम घोटाला पहली बार खुला था। एक पूरी पीढ़ी विद्यार्थियों की उनका करियर बर्बाद हो गया। पूर्व अधिकारी ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान के बेटों के नाम से 2021 के बाद कई फर्म बनाई गई है, जिनमें दोनों बेटे डायरेक्टर है। शिकायतकर्ता ने इन फर्मो को लेकर EOW से जांच की मांग की है।
पूर्व अफसर के आरोप है कि 30 नवंबर 2005 को शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2006 में दिलीप बिल्डर्स की प्रोप्राइटरशिप फर्म, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनी और अगले ही साल पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि कभी 2 से 5 करोड़ का कारोबार करने वाली कंपनी आज करीब 10 हजार करोड़ के टर्नओवर तक पहुंच गई। उन्होंने इस पूरे मामले की भी जांच की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


