संजय वाणी, आलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 जुलाई को आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 23 जुलाई 2026 को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद नगर आगमन प्रस्तावित है। सीएम सबसे पहले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की सौगात जनता को देंगे।
ये भी पढ़ें: एमपी विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश: 1 घंटे होगी चर्चा, पानी को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाएगी सरकार
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर नीतू माथुर और पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग, यातायात, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि सीएम का प्रस्तावित दौरा सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


