राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। शनिवार को हुई इस अहम मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति और सहकारिता के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों का पूरा ब्योरा केंद्रीय मंत्री के सामने रखा।
ये भी पढ़ें: बैगा समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के 100 गांवों के लिए दी 225 करोड़ की सौगात
सहकारिता क्षेत्र के नवाचारों और विकास पर हुई चर्चा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की मैदानी स्थिति से अवगत कराया। बैठक में प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयोगों, नवाचारों और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की मांग की।
ये भी पढ़ें: बीमारी से जूझ रहे बैगा परिवार के बीच सीएम डॉ मोहन: मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता का ऐलान, बहनों से बंधवाई राखी
‘पीएम मोदी के नेतृत्व में नए आयाम छू रहा MP’ – CM
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विकास और जनकल्याण के हर पैमाने पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में समृद्धि लाना और विकास गाथा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


