शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना मामले में कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजगढ़ के ब्यावरा के ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से बाहर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में संगठन प्रभारी संजय कामले ने आदेश जारी किया है।

दरअसल, गुना जिले के चाचौड़ा में बीते दिनों पुलिस ने एक होटल में दबिश दी थी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तीन युवकों को युवतियों के साथ पकड़ा था। जिसमें राजगढ़ जिला ब्यावरा के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी आपत्तिजनक हालत में मिले थे। मामला सामने आने के बाद पार्टी की जमकर किरकिरी हुई थी। जिसके बाद अब बड़ा फैसला लिया गया है। कांग्रेस ने राहुल दांगी को बाहर पार्टी से निकाल दिया है। संगठन प्रभारी संजय कामले ने यह कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर ‘पटाने’ के लिए… बीजेपी विधायक का सनसनीखेज आरोप, कहा- 376 लगवाने की कोशिश कर रहे विरोधी

संजय कामले ने अपने आदेश में लिखा- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को संज्ञान में आया है कि राहुल दांगी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावरा, अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाये गए है। इस तरह के कार्यों का पार्टी हमेशा विरोध करती है और इस मानसिकता का कांग्रेस पार्टी में कोई स्थान नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

राहुल दांगी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m