राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित विधायक विश्रामगृह (MLA Rest House) में युवक-युवती के मिलने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। केयरटेकर राजकुमार का दावा है कि उसने अपनी मर्जी से कमरा नहीं खोला था। उसे विधायक का पीए बताने वाले व्यक्ति का फोन आया था। केयरटेकर के मुताबिक, फोन पर कथित टीआई के लिए आधे घंटे तक कमरा उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसके बाद उसने जल्दबाजी में कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के आवंटित कक्ष की चाबी सौंप दी।

भोपाल में स्थित उज्जैन के महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के नाम आवंटित कमरे में एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में मिले थे। इस गंभीर मामले में विधायक ने मुख्य सचिव (CS) को पत्र लिखकर केयरटेकर राजकुमार पर बिना अनुमति चाबी देने का आरोप लगाया है। साथ ही केयरटेकर राजकुमार को हटा दिया।

ये भी पढ़ें: MLA रेस्टहाउस में वर्दी में गंदा काम ! विधायक की गैरहाजिरी में कमरे से संदिग्ध हालत में भागे युवक-युवती

केयरटेकर के दावे से मची सनसनी

वहीं केयरटेकर राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से कमरा नहीं खोला था। उसे विधायक का पीए बताने वाले व्यक्ति का फोन आया था। केयरटेकर के मुताबिक, फोन पर कथित टीआई के लिए आधे घंटे तक कमरा उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसके बाद उसने जल्दबाजी में चाबी सौंप दी। केयरटेकर के इस नए दावे के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर फोन किसने किया था और विधायक के नाम आवंटित कमरे की चाबी किसके कहने पर दी गई?

क्या है मामला?

गौरतलब है कि यह पूरा घटनाक्रम 2 नवंबर का है। कांग्रेस विधायक दिनेश जैन 2 नवंबर को दिल्ली के दौरे से वापस भोपाल लौटे थे। जब वे एमएलए रेस्टहाउस (ब्लॉक 3) स्थित अपने आवंटित कमरे में पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ मिला। विधायक जैसे ही कमरे के भीतर दाखिल हुए, अंदर एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मौजूद थे। विधायक को अचानक सामने देख दोनों में घबरा गए और आनन-फानन में मौके से भाग निकले।

उठे गंभीर सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों और विधायक के अनुसार, भागने वाले युवक और युवती दोनों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। एमएलए रेस्टहाउस में विधायकों की अनुपस्थिति में कमरों की सुरक्षा व्यवस्था और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अमले की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बेहद शर्मनाक और गंभीर मामले से प्रदेश की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m