शब्बीर अहमद, भोपाल। कांग्रेस अब OBC आरक्षण और प्रदेश से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी कर रही है। आगामी 2 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की OBC आरक्षण कमेटी की पहली बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश स्तर पर ओबीसी वर्ग के हितों, अधिकारों की रक्षा और सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान, बीजेपी ने एमपी से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
कमेटी में शामिल हैं कई वरिष्ठ नेता
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विशेष समिति में कांग्रेस के कई दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। बैठक में कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक कमलेश्वर पटेल, हिना कांवरे, राजकुमार पटेल, सिद्धार्थ कुशवाहा और दिनेश गुर्जर को बतौर सदस्य जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के ओएसडी को तीसरी बार एक्सटेंशन, एक साल के लिए बढ़ाई गई संविदा नियुक्ति; आदेश जारी…
मुद्दों को धार देने की तैयारी
कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग से जुड़े तमाम मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक आक्रामकता के साथ उठाने की तैयारी में है। दिल्ली में होने वाली इस पहली बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में राज्य की सियासत में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमाने वाला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

