रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में अवैध शराब से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शराब लूटने लगे। वहीं मौके पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भी पहुंचीं। पुलिस ने कार से पांच अलग-अलग नंबर प्लेट जब्त किए है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
धार जिले के धरमपुरी में तारापुर रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात अवैध शराब से भरी एक कार तेज बारिश के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई थी, जो तारापुर की ओर से धरमपुरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान धरमपुरी के पहले पेट्रोल पंप के समीप अंधे मोड़ पर पलट गई। कार पलटने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें! SC-ST एक्ट मामले में आयोग सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
वहीं भारी मात्रा में कार में अवैध शराब भी लूटी गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अवैध शराब से भरी कार कहा से कहा जा रही थी। वहीं कार में करीब चार से पांच अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। फिलहाल आबकारी विभाग जांच कर कार्रवाई में जुटा हुआ हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


