रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई हैं। जहां धरमपुरी में बेजुबान जानवार के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। एक श्वान को केले के खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं PFA ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई की शाम तारापुर रोड के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बस चालक गुलाब वर्मा पर मादा श्वान से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया गया कि गुलाब वर्मा ने केले के खेत में लेकर श्वान के साथ गलत काम किया। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने 112 पर सूचना दी।

ये भी पढ़ें: बाप ने ही उजाड़ दिया बेटी का सुहाग: ससुर ने दामाद के साथ पी शराब, फिर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी

PFA की जिला अध्यक्ष विजया शर्मा ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम और BNS की धारा में प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विजया शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, “मुझे सूचना मिली थी कि एक मादा श्वान के साथ दुष्कर्म हुआ है। हमने पहुंचकर देखा तो घटना सत्य थी। मैंने आवेदन दिया है और TI साहब ने आश्वासन दिया है कि FIR होगी।

ये भी पढ़ें: मेरी इज्जत बचा लीजिए साहब… दिव्यांग पति बाहर गया तो पड़ोसी बना हैवान, पिता की गोद में 60 KM दूर पहुंची लाचार बेटी

इस पूरे मामले पर धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी का कहना है कि आवेदन मिला हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। CCTV खंगाल रही हैं। प्रत्यकदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही हैं। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश हैं लोग आरोपी दरिंदे पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m