शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग ने महज 24 घंटे में बड़ा यू-टर्न लिया है। शिक्षक संगठनों की मांग के बाद ऑनलाइन अटेंडेंस ऐप पर हाजरी लगाने का समय फिर से पूर्ववत कर दिया गया है। अब शिक्षक पहले की तरह सुबह 10:45 तक ई-अटेंडेंस लगा सकेंगे।
READ MORE: MP में ‘एनालॉग पनीर’ पर प्रतिबंध: CM डॉ. मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, त्योहारी सीजन के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
बता दें कि पिछले दिनों आयुक्त DPI ने 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए थे कि शिक्षकों को सुबह 10 बजे तक ई-अटेंडेंस लगानी होगी। आयुक्त के इन निर्देशों का हवाला देते हुए कई जिलों में आदेश जारी कर दिए गए थे। इस बदलाव का शिक्षकों ने विरोध किया। कई शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शिक्षा मंत्री और आयुक्त DPI से मिले। बैठक में उन्होंने ई-अटेंडेंस की टाइमिंग में किए गए बदलाव को वापस लेने की मांग रखी।
READ MORE: इंदौर में निजी कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का नहीं हुआ खुलासा
बैठक में सहमति बनी कि टाइमिंग में किए गए बदलाव को वापस लिया जाएगा। इसके बाद ऐप पर हाजरी लगाने का समय फिर से 10:45 कर दिया गया है। शिक्षक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व व्यवस्था बहाल होने से शिक्षकों को राहत मिली है।
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए लोक शिक्षण आयुक्त ने सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बारिश या बाढ़ के दौरान शिक्षक या छात्र किसी भी परिस्थिति में उफनते नदी-नालों को पार करके स्कूल न जाएं। ऐसी स्थिति निर्मित होने पर शिक्षक तुरंत अपने संकुल प्राचार्य या प्राचार्य को वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचित करें। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभागीय स्तर पर इस जानकारी को वैध मानकर उपस्थिति में रियायत दी जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

