हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। तुकोगंज थाना क्षेत्र में निजी कॉलेज की प्रोफेसर दिव्या सोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दिव्या सोनी मूल रूप से छतरपुर की रहने वाली थीं और पिछले कई वर्षों से इंदौर में रहकर निजी कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर काम कर रही थीं।
READ MORE: MP फर्जी नर्सिंग कॉलेज मामला: हाईकोर्ट ने नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार को रिकॉर्ड सहित किया तलब, 13 अगस्त को अगली सुनवाई
जानकारी के मुताबिक, दिव्या सोनी का शव घर में फंदे पर मिला। सूचना मिलते ही तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला प्रोफेसर के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास: नेपाल में इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स में चीन को हराकर जीता गोल्ड मेडल, 25 देशों की टीम हुई थी प्रतियोगिता में शामिल
पुलिस फ़िलहाल घटनाक्रम और आत्महत्या के संभावित कारणों को लेकर परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है। महिला प्रोफेसर के घर से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, ऐसे में महिला प्रोफेसर ने किस वजह से आत्महत्या की यह जांच का विषय है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


