प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में चाइना को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है । पिछले 5 दिनों से नेपाल में यह इंटरनेशनल प्रतियोगिता चल रही थी जिसमें सोमवार की रात को फाइनल में भारत की जीत हुई है इसमें उज्जैन की लड़कियों ने गोल्ड खिताब जीता है ।
READ MORE: ट्रांसपोर्टर से रिश्वत मामले में CSP नेहा पच्चीसिया को झटका: हाईकोर्ट का प्रशासनिक मामलों में हस्तक्षेप से इंकार, याचिका भी खारिज
“खेलो इंडिया” के तहत सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उज्जैन के तराना में रहने वाली “विधि शर्मा” और उज्जैन में रहने वाली “उत्कर्षा पाल” का चयन हुआ था। वैसे तो यह दोनों खिलाड़ी बैडमिंटन की नेशनल प्रतियोगिता में कई खिताब जीत चुकी है। लेकिन इस बार उनका चयन नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हुआ था। इस प्रतियोगिता में दोनों ही खिलाड़ी विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल ने पहले क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया को हराया फिर सेमीफाइनल में मलेशिया और फाइनल में चाइना टीम को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया ।
READ MORE: MP Breaking: वन विभाग के बाबू के घर EOW की रेड, जांच-पड़ताल जारी…
इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली विधि शर्मा ने बताया कि इंडो नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट 7 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित किया गया । जिसमें 25 देश की टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया । बताया जाता है कि विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल दोनों ही सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में योगा से एम ए कर रही है । बैडमिंटन में उनकी शुरुआत से ही रुचि रही है और वह कई बार यूनिवर्सिटी की ओर से नेशनल गेम भी खेल चुकी है । विधि शर्मा ने बताया कि इंडो नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट को लेकर दिल्ली में खेलो इंडिया के तहत उनका सिलेक्शन हुआ था इसके बाद से ही उन्होंने ओपन टूर्नामेंट खेला ।
विधि शर्मा के पिता मुकेश शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए काफी खुशी का दिन है क्योंकि हमारी बेटी ने हमारा ही नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम देश भर में गौरवान्वित किया है । उसने पहली बार इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड का खिताब जीता है । वह 15 अगस्त को उज्जैन आएगी जहां उसका और उसकी पार्टनर उत्कर्षा पाल दोनों का भव्य स्वागत किया जाएगा ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


