पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। पश्चिम सामान्य वन मंडल के बाबू के घर पर दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है। फिलहाल EOW की जांच पड़ताल जारी है।
जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार सुबह मंडला में दबिश दी। मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम सामान्य वन मंडल के बाबू स्वेतान्क चौरसिया के घर पर छापा मारा हैं। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी। जिसके बाद EOW की टीम मंडला पहुंचीं। अब तक इस पर किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


