कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के कटनी में पदस्थ सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाईकोर्ट से भी सीएसपी को झटका मिला है। नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया की याचिका पर उच्च न्यायालय ने कोई राहत नहीं दी है और दायर याचिका को खारिज कर दिया है। तीन थानों का प्रभार वापस लिए जाने और दो मामलों में उच्च स्तरीय प्रारंभिक जांच होने के बीच नेहा पच्चीसिया ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर राहत की मांग की थी। सीएसपी नेहा ने कटनी एसपी द्वारा उनसे तीन थानों का प्रभार वापस लिए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जस्टिस विवेक कुमार सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने प्रशासनिक आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें तब बढ़ी जब उनके खिलाफ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन ने शिकायत की। महेंद्र जैन ने आरोप लगाया था कि, वाहन चेकिंग के दौरान उनके वैध परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों से नेहा पच्चीसिया ने 30 हजार रुपये की मांग की, जिसमें 25 हजार रुपये मौके पर और 5 हजार रुपये अगले दिन ड्राइवर के जरिए लिए गए। शिकायत के बाद कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने CSP के ड्राइवर कांस्टेबल केशव सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर थानों का प्रभार CSP नेहा पच्चीसिया से वापस लेकर अजाक डीएसपी शिवा पाठक को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: खाकी पर लगा अवैध वसूली का दाग: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, जबलपुर ASP अनु बेनीवाल को सौंपी जांच

नेहा पच्चीसिया के खिलाफ और भी मामले

ट्रांसपोर्टर से कथित वसूली, चालान में देरी और हत्या के आरोपी की शिकायत समेत सभी मामलों की जांच जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल कर रही हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद ही असलियत सामने आएगी।

ये भी पढ़ें: एयर होस्टेस से बनीं DSP, अब गंभीर आरोपों के घेरे में: ट्रांसपोर्टर से कथित 30 हजार वसूली, चालक सस्पेंड; 3 थानों का प्रभार भी छीना

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m