भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने प्रदेश के 2 पूर्व सरकारी अधिकारियों की 85 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है। आय से अधिक सम्पति इकठ्ठा करने पर यह बड़ा एक्शन लिया गया है। 

ED, भोपाल जोनल ऑफिस ने PMLA, 2002 के तहत, अलीराजपुर के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में लगभग 18.20 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

वहीं ED के भोपाल जोनल ऑफिस ने, मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) के पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ गोविंद प्रसाद मेहरा के खिलाफ PMLA, 2002 के तहत चल रही एक जांच में, उनकी लगभग 67.25 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। यह मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m