राकेश चतुर्वेदी/संजय पाटीदार, भोपाल। सूत्रों के हवाले से फर्जी पासपोर्ट मामले में दर्जनभर पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है! भोपाल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, पार्ढुणा और बैतूल के पुलिस अधिकारी समेत अन्य विभाग के कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी स्पेशल टास्क फोर्स की रडार पर आ सकते हैं।

फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन सामने आ रहे हैं। नेटवर्क में पाकिस्तान बॉर्डर कनेक्शन से हड़कंप मचा हुआ है। STF को कच्छ कनेक्शन मिला है। नागपुर से पकड़े आरोपी का पासपोर्ट कच्छ के पते पर बना मिला। कच्छ पाकिस्तान बॉर्डर से सटा इलाका है।

ये भी पढ़ें: MP Fake Passport Case: 70 फर्जी पासपोर्ट मामले में STF जारी करेगी LOC, बांग्लादेशी कनेक्शन के मिले सुराग; असम तक जांच तेज

अब तक 70 फर्जी पासपोर्ट की पुष्टि, 100 से ज्यादा जांच के घेरे में

एक ही पते पर कई पासपोर्ट जारी होने के बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जिससे पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भोपाल में बौद्ध मठ से 40 पासपोर्ट जारी हुए। ग्वालियर बौद्ध मठ से 19 पासपोर्ट जारी हुए। बैतूल बौद्ध मठ से 11 पासपोर्ट जारी हुए। बताया जा रहा है कि फर्जी पासपोर्ट की संख्या 100 तक पहुंच सकती है

चार गिरफ्त में, 8 की तलाश जारी

एसटीएफ को कुछ और भी संदिग्ध पासपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मास्टरमाइंड रियाल चौधरी, जाय चौधरी बरुआ, प्रियान राय और विप्लव अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 8 आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल भोपाल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल में एसटीएफ की जांच जारी है। फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क की जड़ों को खंगाला जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m