राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक जयंत मलैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कथित तौर पर नेताओं और अधिकारियों को लेकर गंभीर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। जयंत मलैया ने कह रहे है कि नेता और अधिकारी लोग गरीबों का पैसा खा रहे है। वहीं कांग्रेस ने इस बयान के सहारे प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस पर निशाना साधा है।

दरअसल, एक बैठक में पूर्व वित्त मंत्री व दमोह से वर्तमान भाजपा विधायक जयंत मलैया भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं के पैसे के दुरुपयोग को लेकर अपनी बात रखते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पूर्व मंत्री कह रहे है कि नेता लोग,अधिकारी-कर्मचारी,पार्षद लोग गरीब लोगों से पैसे खा रहे है। किश्त और गल्ला देने के नाम पर नगर पालिका के लोग पैसे खा रहे है। किसी की किश्त आगे डालते है किसी की पीछे डालते है। इसमें कोई पार्टी की बात नहीं। मैंने कहा था कि नंबर से डालों और क्रम से डाला। जयंत मलैया जब यह बात कह रहे थे तो उनके बगल में कलेक्टर भी बैठे हुए थे।

ये भी पढ़ें: MP में अब नेताजी ने ज्यादा इंफ्लुएंसर लड़ेंगे चुनावी जंग, BJP-कांग्रेस का मेगा प्लान

भाजपा के सीनियर नेता के इस बयान के बाद प्रदेश में सियासत गर्मा गई है और सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि जयंत मलैया ने यह टिप्पणी किस मौके पर की थी, इसकी पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस ने मलैया के बयान के सहारे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m