सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री व भाजपा नेत्री इमरती देवी के ब्रूजो डॉगी की मौत हो गई। इसे लेकर बीजेपी नेत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। वहीं समर्थक उनके घर पहुंचकर ढांढस भी बंधा रहे है। यह वही डॉगी है जो इमरती देवी के विधायक रहते सुर्खियों में आया था।

सिंधिया समर्थक व पूर्व मंत्री इमरती देवी के “ब्रूजो” डॉगी की मौत हो गई। इमरती देवी ने अपने फेसबुक अकाउंट से भावुक पोस्ट डालते हुए लिखा कि तुम सिर्फ पालतू नहीं थे हमारे परिवार की खुशी अपनापन और हर दिन की मुस्कान थे। वहीं समर्थक अब घर जाकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, मजदूरी करने दिल्ली गया था पति; आशिक से छुपाई थी ये बात

डॉगी को ढूंढने पुलिस ने की थी दिन रात मेहनत

आपको बता दें कि ये वही “ब्रूजो डॉगी” है जो इमरती देवी के कांग्रेस से डबरा विधायक रहते हुए चर्चाओं में आया था। चार दिन तक घर से गायब हुए ब्रूजो को लेकर इमरती देवी चिंतित नजर आई थी और उन्होंने खाना पीना तक छोड़ दिया था। जिसे ढूंढने के लिए पुलिस ने भी दिन रात मेहनत की थी।

ब्रूजो की तलाश के लिए रखा था इनाम

ब्रूजो को ढूंढकर लाने की खबर उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थी। डॉगी को ढूंढने के लिए इमरती देवी ने इनाम तक घोषित कर दिया था। इमरती देवी डॉगी लवर भी मानी जाती है, उनके डबरा स्थित बंगले पर कई पालतू डॉगी है, लेकिन ब्रूजो डॉगी उनका सबसे पुराना और बेहद भरोसेमंद डॉगी था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m