शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने महावीर जयंती को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। सरकार ने कलेक्टर को अवकाश बदलने का अधिकार दिया है। जिसके बाद राजधानी भोपाल में 31 की जगह 30 मार्च को छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि जिन जिलों में 31 मार्च को पर्व मनाया जाएगा, वहां अलग से आदेश की जरूरत नहीं है, क्यों कि 31 मार्च का अवकाश पहले से घोषित है।
मध्य प्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर छुट्टी के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया है। कलेक्टर जरूरत के अनुसार, 31 मार्च की जगह 30 मार्च को छुट्टी घोषित कर सकते हैं। स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। यह फैसला सामाजिक संगठनों के ज्ञापन के बाद लिया गया हैं।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर: हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ स्पेशल एजुकेटर हटाए गए, अतिथि शिक्षक के तौर पर थे पदस्थ
वहीं सरकार के इस फैसले के बाद भोपाल में महावीर जयंती के अवकाश को बदल दिया गया है। 31 मार्च की जगह 30 मार्च को शासकीय अवकाश रहेगा। आपको बता दें कि प्रदेश के अन्य जिलों में जहां 31 मार्च को पर्व मनाया जाएगा, वहां अलग से कोई आदेश की जरूरत नहीं है। क्यों कि 31 मार्च का अवकाश पहले से घोषित है।
ये भी पढ़ें: पेंशनर्स को बड़ी राहत: अब एक क्लिक पर मिलेगी पेंशन, जिलों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति


