शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों से जुड़ी बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख आगे बढ़ा दी हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल की जगह अब 10 अप्रैल से खरीदी होगी। बाकी के संभगों में 15 अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
एमपी की डॉ मोहन सरकार 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी। इस बार गेहूं खरीदी पर 40 रुपये अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। यानी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी। प्रदेश में गेहूं खरीदी का काम चरणबद्ध रूप से शुरू होगा, ताकि किसानों को परेशानी न हो। गेहूं खरीदी का काम शासकीय कार्य दिवसों में हर दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा।
ये भी पढ़ें: फसल खरीदी नहीं और कर्ज वसूली की तैयारी: कांग्रेस ने सीएम को लिखा पत्र- तारीख नहीं बढ़ी तो आंदोलन
सभी खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए ठंडे पेयजल, पंखों, छाया तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसानों को धूप में खड़े होकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है। जो बीते साल की तुलना में ज्यादा है। पिछले साल 15 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

