कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नौकरी दिलाने का लालच देकर एक महिला के साथ शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुरार थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत की है कि आरोपी अभिषेक कुशवाहा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया और बाद में बदनाम करने की धमकी देकर रुपये भी लिए। जब आरोपी की मांगें नहीं रुकीं तो महिला ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कई साल से अलग रहती हैं और घरों में चौका‑बर्तन का काम करती हैं। करीब दो साल पहले वह जिस मकान में किराए पर रह रही थी, उसी मकान में आरोपी भी रहता था।

ये भी पढ़ें: महिला अधिकारी से ये कैसी डिमांड? SPY कैमरे से बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 2 लाख

पीड़िता के मुताबिक, 2 जनवरी 2026 को आरोपी उसके कमरे में पहुंचा और नौकरी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह उसे और उसके बच्चों को बदनाम कर देगा और जान से मारने की बात भी कही। डरकर पीड़िता ने कुछ नकद और कुछ ऑनलाइन पैसे दे दिए, लेकिन जब मांगें बढ़ती गईं तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई की और आरोपी अभिषेक कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

आरोपी अभिषेक कुशवाहा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m