हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रसिद्ध बड़ा सराफा बाजार में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक नामी ज्वेलर्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चारों तरफ गहरा धुआं फैल गया। घटना के बाद पूरे सराफा क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और आसपास के व्यापारी दहशत में आ गए।

ये भी पढ़ें: बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की इतनी कम सजा ? ANM की सिर्फ 3 दिन की सैलरी कटी, जानें इंदौर स्वास्थ्य विभाग का खेल

शारदा ज्वलर्स में लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार आग सराफा स्थित शारदा ज्वेलर्स की दुकान में लगी थी। दुकान से अचानक उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि एयर कंडीशनर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह आगजनी की घटना हुई, जिसने देखते ही देखते दुकान के अंदरूनी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव जीत के बाद तय हुई शपथ की तारीख! जानिए कब और कहां शपथ लेंगे घनश्याम सिंह?

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। संकरी गलियों और धुएं के भारी दबाव के बीच दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हादसे की संवेदनशीलता को देखते हुए देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रहे। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m