हेमंत शर्मा, इंदौर। बहुचर्चित भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर दायर जनहित याचिका पर इंदौर हाई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय जांच आयोग ने अपनी पूरी रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश कर दी है। रिपोर्ट देखने के बाद याचिकाकर्ता रितेश ईरानी ने कोर्ट से दो प्रमुख मांगें रखी हैं, जिसमें पहली, जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और दूसरी, मामले की आगामी सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग कराई जाए शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: बैगा समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के 100 गांवों के लिए दी 225 करोड़ की सौगात

आयोग ने 25 अगस्त को सौंपी रिपोर्ट, जिम्मेदारी तय होना बाकी:

गौरतलब है कि दूषित पानी पीने से दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतों के बाद हाई कोर्ट ने 27 जनवरी 2026 को एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया था। जिसके बाद आयोग ने 25 अगस्त को अपनी रिपोर्ट अदालत में सौंपी। याचिकाकर्ता के अनुसार, रिपोर्ट में दूषित पानी कांड के जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों की भूमिका का स्पष्ट उल्लेख है।

बहस के बाद आएगा अंतिम फैसला

याचिकाकर्ता ने स्पष्ट किया कि यह आयोग की रिपोर्ट है, न कि अंतिम फैसला। रिपोर्ट पर कोर्ट में विस्तृत बहस होगी, जिसके बाद ही हाई कोर्ट अंतिम आदेश पारित करेगा।

ये भी पढ़ें: एक ही रात 8 दुकानों के टूटे ताले: सतवास के पीपलकोटा में चोरों का तांडव; CCTV में कैद संदिग्ध

रिपोर्ट सार्वजनिक करने और लाइव स्ट्रीमिंग की मांग

याचिकाकर्ता की ओर से आवेदन देकर मांग की गई है कि चूंकि यह मामला सीधे शहर की जनता के स्वास्थ्य और जनहित से जुड़ा है, इसलिए रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट से मांग की गई है कि आगामी सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की जाए ताकि इंदौर के नागरिक पूरी न्यायिक कार्यवाही को पारदर्शी तरीके से देख सकें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m