हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पदस्थ एक महिला ACP के पति के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद वह सरकारी गाड़ी लेकर घर से निकल गए थे। वहीं राजस्थान के कोटा में पति के होने की खबर मिली है। जिसके बाद इंदौर पुलिस राजस्थान के लिए रवाना हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात घर में विवाद के बाद वे सरकारी वाहन लेकर निकल गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। महिला अधिकारी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: महाराज सिंधिया की सुरक्षा में प्याज: केंद्रीय मंत्री ने अपनी पॉकेट से निकाला प्याज, 51 डिग्री की गर्मी से बचने का बताया देसी तरीका

शुरुआती जांच में उनकी लोकेशन कोटा के डूंगर-बड़ोद क्षेत्र में ट्रेस होने की बात सामने आई है। जहां एसीपी के पति सही सलामत मिले है। इसके बाद इंदौर पुलिस की टीमों को राजस्थान रवाना किया गया है। सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी फिलहाल सीमित स्तर पर ही रखी गई है और वरिष्ठ अधिकारियों को औपचारिक रूप से पूरी डिटेल साझा नहीं की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m