हेमंत शर्मा, इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। संस्था पुरुषार्थ के अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को एक पत्र लिखकर सार्वजनिक जवाब मांगा है। संस्था ने सवाल उठाया है कि यदि कांग्रेस इस कार्यक्रम को छात्रों से जुड़ा गैरराजनीतिक आयोजन बता रही है तो फिर इसकी शुरुआत या समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के पूर्ण सामूहिक गान से करने से परहेज क्यों होना चाहिए?

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के दौरे से पहले सियासी घमासान: अरुण यादव ने सरकार पर लगाया बड़ा षड्यंत्र का आरोप, बोले-भाजपा NSUI नेताओं पर दर्ज कर रही फर्जी FIR   

राष्ट्रगीत किसी पार्टी की संपत्ति नहीं

पत्र में तंज कसते हुए कहा गया है कि जब हजारों विद्यार्थी एक मंच पर एकत्र होंगे और राहुल गांधी जैसे राष्ट्रीय नेता वहां मौजूद रहेंगे को स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना से जुड़े वंदे मातरम का सामूहिक गायन क्यों नहीं होना चाहिए?

मां अहिल्याबाई की पावन धरा का दिया हवाला

संस्था ने स्पष्ट किया कि वंदे मातरम् किसी राजनीतिक दल की जागिर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। मां अहिल्याबाई होलकर की कर्मभूमि और मालवा की शौर्यधरा पर होने वाले इस आयोजन में युवाओं के बीच राष्ट्रभक्ति के स्वर गूंजना गौरव की बात होगी, विशेषकर तब जब वर्ष 2025-26 में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का राष्ट्रीय स्मरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘पानी मांगने के बहाने रैकी, फिर घरों का करते थे सफाया!’ अंतर्राज्यीय बागरीया गिरोह धराया; 20 लाख के जेवर बरामद

जीतू पटवारी से मांगा सार्वजनिक जवाब, गान न होने पर कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान

संस्था पुरुषार्थ ने सीधे तौर पर कांग्रेस नेतृत्व के सामने चुनौती पेश करते हुए जीतू पटवारी से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। मामला केवल सवाल तक सीमित नहीं है। संस्था ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि 19 सितंबर के इस कथित गैरराजनीतिक छात्र सम्मेलन में पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान को शामिल नहीं किया गया, तो वे कार्यक्रम के बहिष्कार का कड़ा कदम उठाएंगे। राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने से पहले खड़े हुए इस नए धर्मसंकट पर अब पूरी सियासत की नजरें कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के जवाब पर टिकी हुई हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m