बलवंत भट्ट, मंदसौर। मंदसौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय ‘बागरीया चोर गिरोह’ का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने मध्य प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में 17 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गैंग से जुड़े 3 शातिर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि उनके 4 अन्य साथी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें: सफाई मित्र पर गिरा बिजली का तार! महिला घायल, इलाज में देरी पर संगठन ने दी चेतावनी
5 राज्यों में फैला था नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने मध्य प्रदेश के इंदौर और रतलाम के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुड़गांव में भी चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था।
पानी मांगने के बहाने करते थे रेकी
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य दिन के समय बस्तियों और कॉलोनियों में घूम-घूमकर पानी मांगने के बहाने सूने घरों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के अंधेरे में हथियारों से लैस होकर धाक बोलते थे।
ये भी पढ़ें: टीचर्स डे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत, ऑफलाइन मोड में होगा TET एग्जाम
4 फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और फरार 4 अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह से और भी कई बड़ी चोरियों का खुलासा हो सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



