कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज हादसे के तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। चार लोग अभी भी लापता है, जिनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। हालांकि युद्ध स्तर पर मिसिंग लोगों की तलाश जारी है। NDRF और SDERF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।
जबलपुर में क्रूज हादसे के तीसरे दिन शनिवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक 9 लोगों के शवों को निकाला जा चुका हैं। 28 लोगों को सही सलामत बचाया गया है। वहीं चार लोग अभी भी लापता है, जिनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। NDRF और SDERF की टीमें मिसिंग लोगों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें: क्रूज, काल और कार्रवाई: क्या घटना के बाद लेंगे सबक ? जानें जबलपुर बरगी डैम हादसे का अब तक का पूरा अपडेट
विवेक बोले- हादसों के बाद ही क्यों सीखते है?
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हादसा बताता है कि हम तैयारी में बिल्कुल फेल है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मौके पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। मौसम की चेतावनी को लेकर भी कोई उपकरण नहीं था। पर्यटन स्थल के बहुत कड़े मापदंड होते है, लेकिन यहां नियम अपनाए नहीं गए। हम हमेशा हादसों के बाद ही क्यों सीखते है? एक्सीडेंट एक बार होता है बार-बार नहीं… हम इस एक्सीडेंट की तैयारी में पूरी तरह फेल है।
क्रूज पर काल बनकर टूटी थी गुरुवार की शाम
आपको बता दें कि जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल को ऐसा वाक्या हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, हर दिन की तरह गुरुवार की शाम सैलानी डबल डेकर क्रूज पर बैठकर आनंद ले रहे थे। इस बीच अचानक तेज हवा और आंधी चलने लगी, जिससे क्रूज डगमगाने लगा और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इसके पहले संभल पाते कि क्रूज पर सवार 35 से ज्यादा सैलानी एक-एक कर डूबने लगे। डैम में लोगों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: मरते-मरते भी नहीं छोड़ी ममता: सीने से लिपटी मिली मां और मासूम की लाश, क्रूज हादसे से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर
4 लोग अभी भी लापता
वहीं घटना की सूचना मिलते ही एनडीईआरएफ, एसडीईआरएफ, आर्मी, गोताखोर और प्रशासनिक टीम ने मोर्चा संभाला। कुछ सैलानी खुद तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए तो वहीं कुछ लोगों को गोताखोर और प्रशासन की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। 28 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। अब तक 9 लोगों के शव बरामद हुए है, जिनमें 7 महिलाएं और एक बच्चा भी है। वहीं 4 लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

