इमरान खान, खंडवा। Madhya Pradesh खंडवा जिले के सिटी कोतवाली परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी मांग मनवाने के लिए पुलिस टावर पर चढ़ गया। कई घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहीं सीएसपी और कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है…

बताया जा रहा है कि सूरजकुंड निवासी दादू नाम का युवक पारिवारिक विवाद के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे कोतवाली परिसर में लगे टावर पर चढ़ गया। उसकी मांग थी कि उसकी पत्नी रोशनी को मौके पर बुलाया जाए और उसकी बात मानी जाए, वरना वह ऊपर से कूद जाएगा। सुबह करीब 5 बजे ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक आनंद झंझोट ने उसे टावर पर देखा और समझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

ये भी पढ़ें: ये बिहार नहीं मध्य प्रदेश है… भ्रष्टाचार की ‘प्यास’ में बह गई 30 फीट ऊंची टंकी! पहली बार पानी भरते ही ताश के पत्तों की तरह ढही; 8mm के सरिए पर टिकी थी करोड़ों की योजना ?

इस दौरान वहां लोगों की भीड़ भी लग गई। मौके पर पहुंचे सीएसपी अभिनव बारंगे ने पुलिस टीम के साथ टॉवर के पास पहुंचे और उसकी समस्या को सुलझाने की बात कही। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद ‘दादू’ को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। परिजनों के अनुसार, दादू पहले भी शराब के नशे में इस तरह की हरकतें कर चुका है और पेड़ व बिजली के खंभों पर चढ़कर हंगामा करता रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रशासन सुन लेता फरियाद तो नहीं जाती ‘जान’! मंदसौर में पत्थरों से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, कलेक्ट्रेट में लोट लगाकर कर विवाद निपटाने की मांग कर चुका था मृतक

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m