लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत आज रोहतक में सांसद कुलदीप इंदौरा बड़ी प्रेस वार्ता करेंगे। इसका उद्देश्य पेपर लीक और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

रोहतक। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए ChhatronKiGoonj अभियान के तहत छात्रों और युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कवायद तेज हो गई है। अभियान का उद्देश्य पेपर लीक, भर्ती घोटालों और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज़ को देशभर तक पहुंचाना है।

इसी कड़ी में आज रोहतक में सांसद कुलदीप इंदौरा प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग रखी जाएगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। ऐसे में युवाओं को न्याय दिलाने और उनकी आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

पार्टी के अनुसार न्याय, पारदर्शिता और अवसर देश के युवाओं की प्रमुख मांग हैं और इन्हीं मुद्दों को लेकर छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।