विनोद सैनी, हिसार।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने सोमवार को हिसार जिले के प्रभुवाला और लितानी गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
सांसद कुमारी सैलजा सबसे पहले गांव प्रभुवाला पहुंचीं, जहां उन्होंने पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजेश भूटानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया।
इसके बाद कुमारी सैलजा गांव लितानी पहुंचीं, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्गीय रघुवीर नैन के परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेश भूटानी और स्वर्गीय रघुवीर नैन ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसेवा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से जो योगदान दिया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन समाज और कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्र हर्ष, कर्ण सिंह नैन, एचपीएससी के पूर्व सदस्य चौधरी जगन्नाथ, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, सुरेश गर्ग, हरिकिशन, वीरेंद्र सेलवाल, डॉ. जयभगवान, भूपेंद्र गंगवा, कृष्ण सातरोड, ईश्वर खेदड़, बलजिंदर ठरवी, जगबीर मलिक, रामदेव मित्तल, राजेश चाड़ीवाल, सुरेंद्र सेलवाल, बलजीत (पूर्व पार्षद), नरेश पातड़, जगदीश बिश्नोई, विजेंद्र कपूर तथा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट हरियाणा के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर एडवोकेट बजरंग इंदल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

