MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में सावन माह में मानसून का सिस्टम एक्टिव हो गया है। इंदौर और उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है। आइए एक नजर डालते है मानसून के ताजा हालात पर…

सावन के पहले दिन मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। कई जिलों में जमकर बादल बरसा। बैतूल में बड़ा हादसा भी हुआ। जहां बारिश के चलते रेलवे की बाउंड्री वॉल, झोपड़ी पर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं आज भी कई इलाकों में पानी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 3 मानसूनी स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: झाबुआ दौरे पर सीएम, अतिक्रमण को लेकर NGT का एक्शन, भोजशाला से सटी जमीन पर होगी जुमा नमाज

इन तीनों सिस्टम के चलते 2 दिन मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और धार में अति भारी बारिश का अनुमान है। नीमच, आगर मालवा, छिंदवाड़ा, उज्जैन, देवास, बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, शहर समेत प्रदेशभर में बारिश जारी रहेगी।

आपको बता दें कि इस सीजन अब तक 14.7 इंच बारिश हुई है। जो कि औसत से 2.5 इंच कम है। 47 जिलों में औसम से कम पानी गिरा है। वहीं भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर, भिंड, देवास, मंदसौर, सीहोर और राजगढ़ में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m