MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी है। बीते एक हफ्ते से पूर्वी हिस्से के जिलों में आंधी-बारिश का असर देखा गया। 15 से 17 अक्टूबर तक गरज चमक और आंधी वाला मौसम रहने का अनुमान है। ग्वालियर चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में असर दिखेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 15 और 16 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है। 17 अक्टूबर को जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में पानी गिरेगा। IMD के अनुसार, ग्वालियर, शिवपुरी, सिंगरौली, अशोकनगर, अनूपपुर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, शहडोल, सतना, सीधी, मैहर, मऊगंज, बालाघाट, मंडला, और डिंडोरी में आंधी-बारिश के आसार है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: आज नवरात्रि का चौथा दिन, लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम के कई कार्यक्रम, रेवन्‍यू कलेक्‍शन बढ़ा, राष्ट्रीय पोषण माह में एमपी तीसरे ​स्थान पर

20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में 20 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट के आसार है। आपको बता दें कि अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड जारी है।

इस सीजन 4% प्रतिशत कम बारिश

एमपी में 24 जून को मानसून की एंट्री हुई थी और 3 अक्टूबर को विदाई। मानसून इस बार 100 दिन सक्रिय रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान एमपी में कुल 908.4 मिमी यानी 35.8 इंच बारिश हुई। जो कि सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 मिमी) की तुलना में 1.5 इंच कम है। वहीं ओवरऑल 4 प्रतिशत कम वर्षा हुई। पूर्वी हिस्से में 4 प्रतिशत ज्यादा और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12 फीसद बारिश कम हुई है।

यहां कोटा फुल, इन जिलों में कम गिरा पानी

प्रदेश के 25 जिलों में पानी का कोटा फुल हो गया है। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, कटनी, शहडोल, श्योपुर, सिंगरौली, सतना, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, बुरहानपुर, मंडला, खरगोन, डिंडोरी, दतिया, गुना, पन्ना, निवाड़ी, भिंड, मैहर, टीकमगढ़, आगर मालवा और छतरपुर शामिल है। वहीं 30 जिलों में कम वर्षा हुई, जिसमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, विदिशा, रीवा, रायसेन, सीहोर, सागर, सिवनी, शिवपुरी, शाजापुर, अशोकनगर, बालाघाट, मंदसौर, मुरैना, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, हरदा, झाबुआ, रतलाम, आलीराजपुर, धार, देवास, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा शामिल हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m