MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। शारदीय नवरात्रि का आज चौथा दिन है। आज मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है। देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज रहे है। भक्त सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ पूजा कर रहे है। नवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और धार्मिक आयोजन किए गए है।

नवरात्रि में लाडली बहनों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाडली बहनों के खातों में 41वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। उमरिया के गुरुवाही से सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पैसे डाले जाएंगे। वहीं सीएम 144 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। आपको बता दें कि जून 2023 से अब तक 40 किस्त नियमित हो रही जारी

CM के आज के कार्यक्रम

भोपाल में सुबह 11 बजे सीएम फेलोज प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के 55 जिलों के चयनित युवाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर 12:30 बजे स्टेट हैंगर से जबलपुर रवाना होंगे। उमरिया के गुरुवाही में दोपहर 1:55 बजे पहुंचेंगे। यहां लाडली बहना और उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे। विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे जबलपुर से भोपाल वापस लौटेंगे।

एमपी में रेवेन्‍यू कलेक्‍शन बढ़ा

मध्यप्रदेश में रेवेन्‍यू कलेक्‍शन 11.37 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से सितंबर तक 44,711 करोड़ रुपये मिले। वाणिज्यिक कर, आबकारी और पंजीयन-मुद्रांक विभागों ने टारगेट हासिल किया। 6 महने का टारगेट का 94.25 प्रतिशत हासिल किया। वाणिज्यिक कर विभाग का योगदान सर्वाधिक रहा। आबकारी विभाग ने लक्ष्य का 98.68 प्रतिशत हासिल किया है। वहीं पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के राजस्व में 13.06 प्रतिशत वृद्धि हुई है। अप्रैल और सितंबर में बेहतर प्रदर्शन रहा है।

राष्ट्रीय पोषण माह में एमपी तीसरे ​स्थान पर

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 में मध्यप्रदेश ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। पोषण जागरूकता और जनभागीदारी के प्रयासों में बिहार पहले और महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। आपको बता दें कि 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक मध्य प्रदेश में 1 करोड़ 9 लाख 66 हजार 805 गतिविधियों की प्रविष्टियां दर्ज हुईं। एमपी के सभी 55 जिलों ने ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत सहभागिता की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m