MP Weather Update: मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। जिसके चलते अगले दो दिन आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। 15 अक्टूबर के बाद MP में फिर से बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज ग्वालियर चंबल संभाग में पानी गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। जिससे अगले 2 दिन तेज आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को सिंगरौली, रीवा, मऊगंज और सीधी जिलों में हल्की बारिश, बादल और आंधी का असर देखने को मिला। वहीं आज ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का अनुमान है। रविवार और सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: शारदीय नवरात्र की शुरुआत, पटवारियों को कानूनी पचड़ों से बड़ी राहत, नरसिंहपुर-बालाघाट और छत्तीसगढ़ दौरे पर CM, इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला

वहीं 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से 15 अक्टूबर के बाद एमपी में फिर से बारिश का दौर रह सकता है। बात करे न्यूनतम और अधिकतम तापमान की तो इंदौर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और उज्जैन, ग्वालियर, खजुराहो में दिन का तापमान 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m