MP Weather Update: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई एक दो दिन के अंदर होने के आसार है। वर्तमान समय में राजस्थान और पंजाब के कई जिलों से मानसून लौट चुका है। मानसून वापसी की रेखा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से तक पहुंच गई है। ऐसे में सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग से मानसून की विदाई होने के संकेत है। फिलहाल प्रदेश में अगले तीन से चार दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल इंदौर समेत कई हिस्सों में धूप खिलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 4 दिन तक कोई मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है। अब तेज बारिश का सिलसिला थमने वाला है। वहीं कई हिस्सों में तीखी धूप खिलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में इसका असर ज्यादा रहेगा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, EC के खिलाफ कांग्रेस का जिला स्तरीय प्रदर्शन, TET के विरोध में शिक्षकों का धरना, भोपाल पुलिस अलर्ट
यहां खिलेगी धूप
आईएमडी के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के आधे हिस्से में धूप रहेगी। चार जिलों खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर में तेज धूप खिलने का अनुमान है। बाकी जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 2 अक्टूबर तक अधिकांश जगहों पर धूप खिलने का अनुमान है।
इस मानसून सीजन में अब तक 35.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 1.5 इंच कम है। एमपी के पूर्व हिस्से यानी जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में चार प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है। वहीं पश्चिमी हिस्से यानी, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, विदिशा, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, हरदा, बैतूल, देवास, धार, झाबुआ, मंदसौर, मुरैना, नीमच, नर्मदापुरम और रतलाम में औसत से 9 से 51 प्रतिशत कम पानी गिरा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


