MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। आसमान से आग बरस रही है। नौतपा के तीसरे दिन प्रदेश जमकर तपा। छतरपुर के खजुराहो में पारा 46 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि 16 शहरों का तापमान 44 डिग्री के करीब रहा। वहीं IMD ने अगले तीन दिन तक कई जिलों में बारिश और प्री-मानसून एक्टिविटी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई तक गर्मी का दौर पीक पर रहेगा। अगले 3 दिन तक कई जिलों में बारिश और प्री-मानसून एक्टिविटी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले मंगलवार को छतरपुर के खजुराहो में 46.4 डिग्री और नौगांव में 45.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: उत्तराखंड और नई दिल्ली के दौरे पर सीएम डॉ मोहन, रीवा-सीधी जाएंगे PCC चीफ, जानें एमपी में आज क्या कुछ रहेगा खास?
वहीं राजगढ़ 44.6, दतिया में 45.2 डिग्री, दमोह, सतना और टीकमगढ़ में 45 डिग्री, रीवा 44.8 डिग्री और राजगढ़ 44.6 डिग्री, श्योपुर 44.4, गुना 44.3, नरसिंहपुर 44.2, सागर 44, मंडला 44, मुरैना और रायसेन समेत कई शहरों में भी पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया। ग्वालियर का तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 43.2 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.2 डिग्री तापमान रहा।
गर्मी को लेकर इन जिलों में अलर्ट
- रेड अलर्ट – छतरपुर, निवाड़ी, सतना, टीकमगढ़, रीवा और पन्ना।
- ऑरेंज अलर्ट – ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सागर, सीधी, राजगढ़, भिंड, मुरैना, मऊगंज, मैहर, दतिया, दमोह, कटनी, बालाघाट, शहडोल, मंडला, आगर-मालवा और उमरिया में ऑरेंज अलर्ट है।
- येलो अलर्ट – भोपाल, उज्जैन, खंडवा, विदिशा, सीहोर, रतलाम, रायसेन, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, शाजापुर, नरसिंहपुर, नीमच, शिवपुरी, श्योपुर, सिवनी, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, मंदसौर, डिंडोरी और पांढुर्णा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

