MP Weather Update: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बीते चार दिन से आंधी बारिश का दौर जारी है। चक्रवात और ट्रफ की वजह से अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। आज शहडोल, रीवा संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन संभागों के 9 जिलों में पानी गिरने के आसार है। वहीं भोपाल और इंदौर में धूप खिली रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। सिस्टम की सक्रियता के चलते आंधी बारिश का सिलसिला जारी है। आज शहडोल और रीवा संभाग में पानी गिरने की संभावना है। सतना, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, मैहर, मऊगंज, अनूपपुर, रीवा और पन्ना में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 और 11 अक्टूबर को भी पूर्वी हिस्से में ही वर्षा होने का अनुमान है। IMD के अनुसार, 12 अक्टूबर से आसमान साफ हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: सेवा संकल्प अभियान, हरदा दौरे पर सीएम, 2 साल पहले ही चुनावी मोड में कांग्रेस, हड़ताल पर जाएंगे संविदा बिजली कर्मचारी!
इस सीजन 4% प्रतिशत कम बारिश
आपको बता दें कि एमपी में 24 जून को मानसून की एंट्री हुई थी और 3 अक्टूबर को विदाई। मानसून इस बार 100 दिन सक्रिय रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान एमपी में कुल 908.4 मिमी यानी 35.8 इंच बारिश हुई। जो कि सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 मिमी) की तुलना में 1.5 इंच कम है। वहीं ओवरऑल 4 प्रतिशत कम वर्षा हुई। पूर्वी हिस्से में 4 प्रतिशत ज्यादा और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12 फीसद बारिश कम हुई है।
यहां कोटा फुल, इन जिलों में कम गिरा पानी
प्रदेश के 25 जिलों में पानी का कोटा फुल हो गया है। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, कटनी, शहडोल, श्योपुर, सिंगरौली, सतना, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, बुरहानपुर, मंडला, खरगोन, डिंडोरी, दतिया, गुना, पन्ना, निवाड़ी, भिंड, मैहर, टीकमगढ़, आगर मालवा और छतरपुर शामिल है। वहीं 30 जिलों में कम वर्षा हुई, जिसमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, विदिशा, रीवा, रायसेन, सीहोर, सागर, सिवनी, शिवपुरी, शाजापुर, अशोकनगर, बालाघाट, मंदसौर, मुरैना, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, हरदा, झाबुआ, रतलाम, आलीराजपुर, धार, देवास, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा शामिल हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

